पुलिस ने दबोचे 3 वाहन चोरों से चोरी की 2 बाइक बेचेने आये बरामद
ग्वालियर. चोरी के वाहन को बेचने आये 3 वाहन चोर सतीबिहार कॉलोनी लधेडी पर ग्वालियर थाना पुलिस ने दबोचे है। पुलिस ने वाहन चोरों से चोरी के 2 बाइक बरामद की है। पुलिस ने वाहन चोरों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस को शक है कि इनसे लगभग एक दर्जन से अधिक वाहन चोरी बरामद हो सकते हैं। इसलियरे पुलिस यह भी तलाश रही है कि अभी तक कहां-कहां वाहन भेजे गये है। ग्वालियर थाना प्रभारी उपेन्द्र छारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि तीन वाहन चोर चोरी के वाहन खपाने आने वाले है। इसका पता चलते ही एएसआई हरिराम नागर, प्रधान आरक्षक कमल सिंह, आशाराम पटेल, आरक्षक विवेक सिंह तोमर, अर्जुन सिकरवार व अन्य पुलिस जवानों को चोरों को पकड़ने के लिए पहुंचाया। पुलिस जब मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची तो दो बाइक से तीन युवक भागने लगे। पुलिस ने उनकी पीछा कर आरोपियों को दबोच लिया।
यह हुई वाहन चोरों की पहचान
पकड़े गए वाहन चोरों से पूछताछ में उनकी पहचान अमित शर्मा उर्फ प्यारे पंडित उर्फ संजय शर्मा पुत्र राजेश शर्मा निवासी बिरला नगर लाइन नंबर एक, तरूण पुत्र सुरेश श्रीवास्तव निवासी मुरैना और शिवम चौहान उर्फ शैलू पुत्र राजू चौहान निवासी बिरला नगर लाइन नंबर तेरह बताए है। अब पुलिस पूछताछ कर पता लगा रही है कि उन्होंने शहर से और कौन-कौन सी वारदातों को अंजाम दिया है।
पुलिस का कहना
इस मामले में थाना प्रभारी ग्वालियर उपेन्द्र छारी ने बताया कि वाहन चोर पकड़े है, दो बाइक चोरी की बरामद हुई है। पूछताछ की जा रही है। जल्द ही अन्य खुलासे हो सकते है।
