MP में नगरीय क्षेत्रों में 22 जनवरी को बंद रहेंगी मांस-मछली की दुकानें
भोपाल. अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को देखते हुए प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में 22 जनवरी को सभी पशुवध गृह, मांस-मछली की दुकानें बंद रहेंगी। इस संबंध में नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने आदेश जारी कर नगर निगम आयुक्त, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका और नगर परिषद को निर्देश जारी किए है।
श्रीराम मंदिर प्रण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए प्रदेश के सभी नगरीय क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान मंदिर परिसरों में स्वच्छता कार्यक्रम में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने स्वच्छता अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ नागरिकों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश स्थानीय निकायों के अधिकारियों को दिए है।
