अवैध शराब व भूमाफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस करें कार्यवाही: डीआईजी
ग्वालियर पुलिस कन्ट्रोल रूम सभागार ग्वालियर में DIG ग्वालियर रेंज श्रीमती कृष्णावेणी देशावतु,एवं एसपी राजेश सिंह चंदेल द्वारा ग्वालियर जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों तथा शहर व देहात के थाना प्रभारियों की कानून व्यवस्था के संबंध में बैठक ली गई। बैठक में एएसपी ऋषिकेश मीना, निरंजन शर्मा, अखिलेष रेनवाल, अमृत मीना, गजेन्द्र सिंह वर्धमान, समस्त सीएसपी व एसडीओपीगण एवं जिले के समस्त थाना प्रभारीगण उपस्थित रहें।
बैठक में डीआईजी ने उपस्थित सभी थाना प्रभारियों को निर्देषित किया कि वह अपने फोर्स के साथ ड्यूटी के दौरान बर्दी में रहेंगे तथा किसी क्रिमिनल को पकड़ने या दबिष देने से पूर्व अपने वरिष्ठ अधिकारियों को आवष्यक रूप से सूचित करेंगे। ड्यूटी के समय पुलिस अधिकारी व कर्मचारी अपने साथ शासकीय आर्म्स रखेंगे और डीजीपी के निर्देषानुसार सभी थाना प्रभारी अवैध शराब व भूमाफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्यवाही करेंगे। बैठक में डीआईजी ग्वालियर ने कहा कि अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को दृष्टिगत रखते हुए सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में स्थित मंदिर, मस्जिद व चर्च के धर्मगुरूओं से संपर्क स्थापित करें और 22 जनवरी को मंदिरों में होने वाले आयोजनों के संबंध में जानकारी प्राप्त करें। सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी पेट्रोलिंग करेंगे जिससे कोई अप्रिय घटना घटित न हो एवं थाना प्रभारीगण अपने क्षेत्र के संबेदनषील स्थानों पर पिकेट लगाकर चेकिंग करें। थानों में आसूचना संकलन में लगे हुए कर्मचारियों को अलर्ट रहने के लिये निर्देषित करें।
पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस अधिकारी यह भी देखेंगे कि मंदिर व मस्जिदों के आसपास कोई विवादस्पद बैनर या पोस्टर न लगा हो। सभी थाना प्रभारी बीट प्रभारियों से बातचीत करेंगे कि उनकी बीट में कहां-कहां भण्डारे व रैलियां निकलेंगी इसकी जानकारी एकत्रित करेंगे। सभी थाना प्रभारी धर्मगुरूओं से संपर्क स्थापित कर 22 जनवरी को होने वाले आयोजन को सद्भाव व शालीनता से करने की सलाह देंगे तथा आमजनों के बीच जाकर उन्हे संदेष दे कि वह अपने घरों में रहकर ही दीप जलाएं। इस अवसर पर एसपी ग्वालियर ने समस्त थाना प्रभारियों को निर्देषित किया कि वह अपने थाना क्षेत्र में जुआ, सट्टा, अवैध शराब व भूमाफियाओं के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करेंगे। इसके साथ ही अपने-अपने थाना क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था दुरूस्थ करेंगे और सभी थाना प्रभारी अपने-अपने वाहन में बलवा ड्रिल की सामग्री आवष्यक रूप से रखेंगे।
