संजय नगर पुल के पास 3 बीघा शासकीय भूमि को किया अतिक्रमण मुक्त

ग्वालियर – नगर निगम की भवन शाखा द्वारा वार्ड 15 संजय नगर पुल के पास दरबार लाइन में शासकीय भूमि पर कब्जा कर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई। नगर निगम ने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से हटाया गया।
भवन अधिकारी यशवंत मेकले ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह के निर्देशानुसार संजय नगर पुल के पास दरबार लाइन में ग्राम गोसपुरा के सर्वे क्रमक 396 में से लगभग 03 बीघा शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटवाया गया। अतिक्रमण धारियों द्वारा अवैध रूप से टीन शेड डालकर कच्चे मकान बना लिए थे। जिसको जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कार्यवाही के दौरान सहायक सिटी प्लानर प्रदीप जादौन, जोनल ऑफिसर राजेश परिहार, नायब तहसीलदार रमाशंकर सिंह, राजस्व निरीक्षक रवि करैया, पटवारी सुनील तोमर एवं मदाखलत एवं पुलिस बल की उपस्थिति में कार्यवाही की गई।
5 लाख 13 हजार रूपये से अधिक का वसूल किया सम्पत्तिकर
नगर निगम ग्वालियर द्वारा सम्पत्तिकर वसूली के लिए बडे बकायेदारों पर अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत आज 5 लाख 13 हजार 664 रूपये विभिन्न जगहों से सम्पत्ति कर वसूल किया।
क्षेत्रीय अधिकारी विपिन दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह के निर्देश पर सम्पत्तिकर वसूली के लक्ष्य की पूर्ति के लिए निगम अमले द्वारा लगातार बडे बकायेदारों के खिलाफ कार्यवाही कर सम्पत्तिकर वसूली की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *