पांच नदियों के संगम पचनदा से लेकर आये गंगाजल, अयोध्या के भगवान श्रीराम का जलाभिषेक किया जायेगा
ग्वालियर. 22 जनवरी को सनातक धर्म मंदिर से लेकर राममंदिर के बीच निकलने वाली शोभायात्रा में पांच नदियों का पानी (पंचनदा) इटावा 140 किमी दूर से गंगाजल लेकर ग्वालियर पहुंचे। श्रीराम शोभायात्रा समिति के आव्हान पर सुबह 10.40 बजे मोटल तानसेन से श्रीराम शोभायात्रा समिति के संयोजक मुकेश अग्रवाल, चेम्बर के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, महेश गर्ग, हरिकांत संमाधिया, अनिल जैन, राजेन्द्र गुर्जर और संजय मेहरोत्रा आदि ने पंचनदा से गंगाजल जाने के लिये 4 सदस्यीय दल को रवाना किया।
शाम 6 बजे मुकेश मारवाडी, अनूप अग्रवाल, राजकुमार गर्ग (बाबा) और विष्णु गुर्जर आदि गंगाजल लेकर ग्वालियर पहुंचे। श्रीराम शोभायात्रा समिति के संयोजक मुकेश अग्रवाल संयोजक ने बताया है गंगाजल मार्च 2024 के माह में पंचनंदा से लेकर आये गंगाजल को लेकर रवाना होंगे। वहां पहुंचकर अयोध्या में भगवान श्रीराम जलाभिषेक किया जायेगा।
ग्वालियर में भगवान राम की भक्ति का आलम यह है कि दुकानों से लेकर नुक्कड़ व चाय के ठेलों तक सिर्फ राम की चर्चा हो रही है। शहर की दुकानों पर राम लिखे ध्वज लहरा रहे हैं। भगवान राम की चांदी व स्टील की मूर्तियों की डिमांड बीते पांच दिन में तीन गुना हो गई है। राम के नाम पर बाजारों में बूम आ गया है। हर मंदिर, हर घर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर विशेष आयोजन होने जा रहे हैं। सबसे बड़ा आयोजन फालका बाजार राम मंदिर मंे होगा। यहां अयोध्या नगरी बसाई गई है। पास ही जनकपुरी बनाई गई है जहां से राम रथ में सवार होकर अपने धाम के लिए पहुंचेंगे। साथ ही पाटनकर बाजार में हनुमान गढ़ी बनाई गई है। यहां पंचनदा नदी के पवित्र जल से भगवान राम का अभिषेक किया जाएगा। दिन भर सुंदरकांड व विशेष पूजन होगा।
पंचनदा नदी से जल लेने टीम रवाना
राम मंदिर में भगवान राम के अभिषेक के लिए चेंबर ऑफ कॉमर्स की टीम पंचनदा नदी से जल लेने के लिए शुक्रवार को रवाना हो गई है। कार्यक्रम संयोजक डॉ प्रवीण अग्रवाल और हरिकांत समाधिया ने राम ध्वज दिखाकर किया दल को रवाना किया है। दल में प्रमुख रूप से यात्रा संयोजक अनूप अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल (मारवाड़ी) राजकुमार अग्रवाल महेश झा शामिल है।
