20-21-22 जनवरी को दंगल मचाएगी उत्तरी हवा, 27 जिलों में तेज बारिश का ALERT घोषित

ग्वालियर. इस बार के सीजन में सर्दी का मिजाज बदल गया है। जनवरी में रात की बजाए दिन में सर्दी अधिक पड़ रही है। इस महीने के 18 दिन में से 10 दिन कोल्ड डे व सीवियर कोल्ड डे की स्थिति रही है। तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा है। इससे पहले 2010 में ऐसी स्थिति बनी थी, जब दिन में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा था। कोहरा व सर्द हवा की वजह से शहर सर्दी से ठिठुर गया था। 2010 के बाद 2015 में सात दिन जनवरी के सबसे ज्यादा सर्द थे। मौसम विभाग ने 21 जनवरी को घना कोहरा व कोल्ड के आसार जताए हैं।
दिन का तापमान सामान्य से कम रहेगा। जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है। इससे हवा का रुख उत्तर दिशा से हो गया है। इस वजह से कश्मीर से बर्फीली ठंडक आ रही है। इससे ग्वालियर सहित अंचल कड़ाके की सर्दी की चपेट में है। हर कोई सर्दी से ठिठुर रहा है। गुरुवार को दोपहर 12 बजे तक कोहरा छाया रहा। जब कोहरा छटा तो बर्फीली हवा चलना शुरू हो गई, जिससे सर्दी की चुभन बढ़ गई।
इस सीजन में नहीं चली शीतलहर
2023-2024 के सर्दी के सीजन में शीतलहर नहीं चल सकी है। इस बा रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आया है, जबकि जनवरी के पहले दो सप्ताह तक न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिसे के बीच दर्ज होता है, जिससे रात में शीतलहर का प्रभाव रहता था। यह दिन में दिख रहा है। सीलियर कोल्ड की वजह से दिन में सर्दी से कंपकपा रहे हैं।
हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश का अनुमान जताया है। शुक्रवार को अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा घना कोहरा छाए रहने और शीतल दिन और तीव्र शीतल दिन रहने की चेतावनी भी जारी की है। टीकमगढ़, सतना, रीवा, पन्ना, ग्वालियर और भिंड जिला में कहीं-कहीं शीतल दिन रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *