भोपाल-मालवा सबसे संवेदनशील, आतंकी संगठन का हथियार बना AI , डीपफेक टूल से कर रहे आपका ब्रेनवॉश

भोपाल. दरअसल ब्रेनवॉश करने के लिए आतंकी सबसे पहले जेहादी साहित्यों को टारगेट व्यक्ति तक देते थे। लेकिन अब आतंकी डीपफेक टूल से लोगों को टारगेट कर रहे हैं। आतंकी खुद डीपफेक से पहले कंटेंट तैयार करवाते हैं उसके बाद उन्हें प्रदेश के अपने गुर्गों तक भेज देते हैं जिसे टारगेट व्यक्ति को दिखाकर आसानी से ब्रेनवॉश किया जा रहा है। इंटेलिजेंस आईजी अनुराग ने कहा कि सोशल मीडिया सहित आधुनिक तकनीक के माध्यम से असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
एजेंसियों ने तैयार किया मॉनिटरिंग प्लान
एआई के डीपफेक टूल का आतंकियों के दुरूपयोग का इनपुट मिलने के बाद से सुरक्षा एजेंसियों ने कमर कस ली है। साथ ही निगरानी के लिए विशेष प्लान पर काम किया जा रहा है। दरअसल नजर इस बात पर रखी जा रही है कि धर्म विशेष को लेकर जो भी सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है आखिर वो वायरल हो कहा से रहा है। इसको लेकर पूरे प्रदेशभर में मॉनिटरिंग तेजी से की जा रही है।
भोपाल-मालवा क्षेत्र सबसे संवेदनशील
भोपाल सहित मालवा क्षेत्र आतंकियों के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। क्योंकि ज्यादातर आतंकि इन्हीं क्षेत्रों में आकर पनाह लेते हैं। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों की इन क्षेत्रों में पैनी निगाहें हैं। साथ ही एक्सपर्ट का कहना है कि अगर कोई भी भड़काऊ कटेंट सोशल मीडिया में चल रहा है तो हमें उसे रोकना चाहिए और उसकी रिपोर्ट करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *