बिहार में हलचल तेज, एक बार फिर NDA में शामिल होने जा रहे नीतीश कुमार

पटना. क्या बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर पाला बदलने जा रहे हैं। क्या नीतीश कुमार एक बार फिर NDA में शामिल होंगे। बिहार में तो इस तरह ही हलचल तेज है। दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक इंटरव्यू में कहा है कि यदि नीतीश कुमार का एक बार फिर एनडीए में शामिल होने का प्रस्ताव मिलता है तो भाजपा विचार करेगी। ताजा खबर यह है कि अमित शाह के संकेत के बाद बिहार में हलचल तेज हो गई है। नीतीश कुमार ने अपने सभी बड़े नेताओं और विधायकों को पटना में ही रहने को कहा है।
INDIA में नाराज चल रहे नीतीश कुमार
नीतीश कुमार ने भाजपा और नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए इंडिया गठबंधन का प्रस्ताव रखा था। सभी दल साथ भी आए, लेकिन कांग्रेस के रुख से नीतीश खुश नजर नहीं आ रहे हैं। नीतीश और उनकी पार्टी कई बार कह चुकी है कि लोकसभा चुनाव के लिए सीटों का बंटवारा जितना जल्दी होगा, उतना फायदा रहेगा, लेकिन अब तक ऐसा कुछ नहीं हुआ है।
नीतीश की वापसी की विरोध नहीं: मांझी
बिहार में हिंदुस्तानी अवाम पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी ने कहा है कि यदि नीतीश कुमार एनडीए में आना चाह रहे हैं, तो उनका स्वागत है। हम इसका विरोध नहीं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *