लोकसभा चुनाव में भाजपा अब तय करेगी विस्तारकों की जिम्मेदारी, 22 जनवरी के लिए विशेष तैयारी

भोपाल. मध्य प्रदेश में सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत के लिए केंद्रीय नेतृत्व की नई रणनीति के तहत भाजपा ने कार्य शुरू कर दिया है। मध्य प्रदेश में मोर्चा प्रकोष्ठों के बाद अब संगठनात्मक द्रष्टि से विस्तारकों की लोकसभा चुनाव में जिम्मेदारी तय की जाएगी और उन्हें लोकसभा चुनाव में विधानसभावार प्रभार दिया जाएगा। ये विस्तारक शहर से लेकर गांव तक केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से जनता के बीच जाएंगे।
भाजपा ने मप्र में 7 क्लस्टर बनाए है। न कलस्टर के प्रभारियों के साथ समन्वय कर विस्तारक पार्टी की विचाराधारा का बूथ स्तर पर विस्तार करेंगे। गुरूवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेशभर के विस्तारकों की बैठक आयोजित की गई। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने बैठक को संबोधित किया और विस्तारकों की केंद्रीय नेतृत्व की रणनीति के तहत लोकसभा चुनाव में जिम्मेदारी तय की गई। वहीं 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में प्रदेश में शहर से लेकर गांव तक धार्मिक कार्य में सहभागिता की भी बात की। विस्तारक भी प्रदेशभर के मंदिरों में जनता के साथ धार्मिक आयोजन में सहभागी बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *