रामलला की प्राण प्रतिष्ठा दिन 3, राम की मूर्ति आज गर्भगृह में पहुंचेगी

अयोध्या. भगवान श्रीराम की प्राणप्रतिष्ठा के अनुष्ठान का गुरूवार को तीसरा दिन हे। आज रामलला की मूर्ति दोपहर 12.45 बजे गर्भगृह में रखी जा सकती है। इसकी स्थापना रामयंत्र पर होगी। इससे पहले 17 जनवरी को गर्भगृह में स्थापित होने वाली रामलला की 200 किलो वनज की नयी मूर्ति को जन्मभूमि मंदिर परिसर में लाया गया था। इस बीच मूर्ति को परिसर भ्रमण कराना था।
लेकिन भारी होने की वजह से इसकी जगह रामलला की 10 किलो की चांदी की मूर्ति को परिसर में घुमाई गयी है। अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी भी मौजूद रहेंगे।
