राजौरी-पुंछ सेक्टर में सेना का ऑपरेशन सर्वशक्ति, आतंकवाद बढ़ाने के पाकिस्तानी मंसूबे नाकाम करेंगे सुरक्षाबल
जम्मू कश्मीर. आतंकवादी गतिविधियों बढाने के पाकिस्तान के मंसूबों को विफल करने के मकसद से भारतीय सेना ने ऑपरेशन सर्वशक्ति की शुरूआत की है। इसमें भारतीय सेना पीर पांजाल माउंटेन रेंज के दोनों साइड सक्रिय आतंकियों का खात्मा करेगी। इस ऑपरेशन को उधमपुर में सेना हेडक्वार्टर और सेना की उत्तरी कमान की कडी निगरानी में शुरू किया गया है।
हाल ही के दिनों में पाकिस्तान के प्रॉक्सी आतंकी ग्रुप्स पाकिस्तनी आतंकी संगठनों की तरफ से संचालित होने वाले आतंकी ग्रुप ने पीर पंजाल रेंज के दक्षिण में विशेष रूप् से राजौरी-पुंछ सेक्टर में आतंकवाद को फिर से जिंदा करने की कोशिश की है। परी पंजाल में बीते पंाच महीने में हुए आतंकी हमलों में करीब 20 भारतीय सैनिकों की जान गई है। सबसे हालिया हमला 21 दिसंबर 2023 को डेरा की गली इलाके में हुआ था जिसमें 4 जवान शहीद हुए थे।
