रामेश्वरम में बस हादसे में MP के यात्रियों की मौत

तमिलनाडु. तमिलनाडु के रामेश्वरम में एक बस हादसे की खबर सामने आई है। इसमें मध्य प्रदेश के 2 यात्रियों की मौत हुई है। कुछ घायल भी हुए है। बताया जा रहा है कि मरने वालों में उज्जैन और धार के यात्री थे। सीएम मोहन यादव ने तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुई बस दुर्घटना पर गहन दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बस दुर्घटना का समाचार मिलते ही उज्जैन कलेक्टर और पुलिस प्रशासन से दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर और सीएसपी को उज्जैन से मदुरै भेजा गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुई बस दुर्घटना पर गहन दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति देने एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *