राहुल गांधी 15 राज्यों और 6700 किमी का करेगे तय सफर,  भारत जोड़ो न्याय यात्रा

नई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’’ रविवार 14 जनवरी से शुरू होने जा रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में यह यात्रत्रा इंफाल से शुरू होकर 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी। इंफाल में इस यात्रा को लेकर तैयारियों पूरी कर ली गयी है। यह यात्रा धौबल जिले के खांगजोम से शुरू होगी। 66 दिनों तक चलने वाली यह भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के 15 राज्यों से होकर निकलेगी। यह यात्रा पैदल और बस के जरिये की जायेगी। इस बीच राहुल गांधी जगह -जगह रूककर स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे और जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 67 वें दिन यात्रा के समापन पर राहुल पत्रकारवार्ता को संबोधित कर सकते हैं।
खांगजोम युद्ध स्मारक एक ऐतिहासिक स्मारक है। जिसका उद्घाटन 2016 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रनपति प्रणव मुखर्जी ने कांग्रेस सरकार के दौरान किया था। यह 1891 में हुए आखिरी एंग्लो-मणिपुर युद्ध के शहीदों की याद में बनाया गया है। कांग्रेस के अनुसार रविवार को राहुल गांधी सुबह 11 बजे इंफाल पहुंचेंगेग और खोंगझोंम युद्ध स्मारक आयेंगे। इसके बाद यात्रा से पहले धोवल में एक सभा होगी और फिर कांग्रेस अध्यक्ष मक्किार्जुन खड़गे राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू होने जा रही है। इस दूसरी यात्रा को हरी झंडी दिखायेंगे। यात्रा के दौरान इंडिया गठबंधन के तमाम नेताओं के ंशामिल होने की भी संभावना है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभी विपक्षी पार्टियों के अध्यक्षों को यात्रा में शामिल होने का न्यौता भेजा है। इसके अलावा कई और हस्तियां भी इस यात्रा में शामिल होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *