TI के बेटे ने हंगामा और की मारपीट, CCTV से हुआ खुलासा, ओवरटेक पर हुआ झगड़ा

ग्वालियर. टीआई के बेटे ने उत्पात मचाया है और कार ओवरटेक करने के दौरान हुई बहस के बाद टीआई के बेटे ने कार सवारों को बेरहमी से पीटा और इतना ही नहीं उसके पीछे टाउनशिप में घुसकर क्रिकेट के बल्ले से तोड़फोड़ की है। घटना में कार सवार 3 लोग घायल हो गये। घटना गुरूवार-शुक्रवार की दरमियानी रात 12.15 बजे सनवैली टाउनशिप की है।
घटना का वीडियो वायरल और सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद खुलासा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचीर और घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली और इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इस पूरी घटना के 2 सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को निगरानी में ले लिया है।
क्या है पूरा मामला
शहर के सिरोल थाना स्थित सनवैली टाउनशिप L-401 निवासी 42 वर्षीय राहुल सिंह तोमर ने सिरोल थाना में शिकायत की है। गुरुवार की रात वह अपने भाई अंशुल सिंह तोमर और दोस्त उदेश्वर सिंह के साथ डिनर करने के लिए हाइवे पर गए थे। रात 12.15 बजे जब वह अपनी मर्सिडीज कार नंबर HR26 CM-0230 में सवार होकर प्रगति स्कूल के पास तक पहुंचे थे, तभी पीछे से एक सफेद रंग की एक्सयूवी-500 के चालक ने उनकी कार को ओवरटेक किया और आगे लगा दी।
यहां जब राहुल ने इस तरह ओवरटेक का विरोध किया तो कार चालक व उसके साथियों ने उतरकर उससे गाली गलोज करते हुए शराब के िलए पैसे मांगे। वह कुछ समझ पाते उससे पहले ही हमलावर ने मारपीट शुरू कर दी। राहुल व उसके साथी किसी तरह बचकर सनवैली में भागे तो वहां भी हमलावर पहुंच गए। पहले उन तीनों को जमकर पीटा और नशे में क्रिकेट बैट से तोड़फोड़ कर दी।
कार चालक के नाम पूछने पर हुई पहचान
जब हमला और मारपीट कर रहे थे तो राहुल ने उससे नाम पूछा तो कार चला रहे युवक ने अपना नाम पवन उर्फ पंकज चौहान दूसरे ने आदिराम सिंह चौहान है। जबकि उनके साथी ही 4 अन्य लोग व सिक्युरिटी गार्ड है। हंगामा की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। राहुल को काफी चोट आई थी इसलिये उसे अस्पताल में उपचार के लिये भेजा गया और फिर पुलिस ने राहुल की शिकायत पर पंकज चौहान के खिलाफ मारपीट की एफआईआर दर्ज कर ली।
आरोपी के पिता TI, मुरैना में है पदस्थ
हमलावर के खिलाफ मारपीट व तोड़फोड़ की FIR दर्ज करने के बाद पुलिस ने हमलावर पवन उर्फ पंकज चौहान को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ में ऐसा पता लगा है कि हमलावर के पिता मलखान सिंह पुलिस विभाग में बतौर निरीक्षक पदस्थ हैं और इस समय मुरैना के किसी थाने में पदस्थ हैं। पुलिस पता लगा रही है कि वह सही कह रहा है या नहीं।
पुलिस का कहना
इस मामले में सीएसपी विश्वविद्यालय सर्कल हिना खान का कहना है कि ओवरटेक को लेकर हुए झगड़े में युवक के साथ मारपीट की गई है। इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *