MP सरकार लेने वाली है बड़ा फैसला, में सरकारी छुट्टियां कम होंगी

भोपाल. मध्य प्रदेश में जल्द ही महापुरूषों की जयंती पर मिलने वाली सरकारी छुट्टियां बंद हो सकती है। दरअसल स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप ने इस बारे में संकेत दिया है। मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि महापुरूषों की जयंती पर सरकारी अवकाश को लेकर सुझाव मांगे गए है। उन्होंने आगे कहा कि अभी जयंतियों पर अवकाश मिलने पर हम अवकाश ग्रहण करते है और घर पर ही बैठे रहते है।
स्कूल शिक्षा मंत्री ने ये कहा
गाडरवारा के बीटीआई स्कूल में युवा दिवस पर सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में पहुंचे स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि अभी महापुरूषों की जयंती पर सरकारी अवकाश मिलता है। हम अवकाश होने के कारण घरों में बैठे रहते है जबकि जो शिक्षा विद रहे, राष्ट्र भक्त रहे जिनके नाम पर हमें अवकाश मिल रहा है हमें उनके जीवन के बारे में जानना चाहिए। मैंने कहा है कि हमें सुझाव दें कि विवेकानंद जयंती, गांधी जयंती और अन्य जयंतियों पर क्या बच्चे पसंद करेंगे कि स्कूल जाकर एक ज्ञान के रूप में इनकी जयंतियों पर इनके बारे में जाने की इन्होंने क्या किया। राष्ट्र के लिए इनकी क्रूा भूमिका है हम लोग अभी चर्चा कर रहे है।
तो बंद हो जाएंगे जयंतियों पर मिलने वाले अवकाश 
स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप ने कहा है कि यदि हमारे द्वारा मांगे गए सुझावों का ठीक रिस्पॉन्स मिला और प्रोत्साहन मिला तो हम जल्द ही आने वाले समय में महापुरुषों की जयंती पर मिलने वाले अवकाशों को बंद कर इन जयंती दिवसों को ज्ञानवर्धन के लिए इस्तेमाल करेंगे। संस्थानों में जयंती वाले दिन उन महान विभूति के जीवन व त्याग के बारे में ज्ञान वर्धक बातें बताई जाएंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *