अफगानिस्तान से दिल्ली तक भूकंप के झटके

नई दिल्ली. अफगानिस्तान के हिंदुकुश क्षेत्र में गुरुवार दोपहर 2:20 बजे तेज भूकंप आया। इसकी वजह से पाकिस्तान के इस्लामाबाद, रावलपिंडी और भारत में जम्मू-कश्मीर से दिल्ली-NCR तक झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीसमोलॉजी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई। इसका केंद्र हिंदुकुश में जमीन से करीब 220 किलोमीटर नीचे था। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
पाकिस्तान में भी भूकंप ने लोगों को डराया है। कई शहरों में भूकंप के झटके लगे हैं। पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि लाहौर, इस्लामाबाद और खैबर पख्तूनख्वा में लोग धरती हिलने से परेशान नजर आए हैं। पाकिस्तान में 6.0 तीव्रता का भूकंप पाकिस्तान में आया है। इसका केंद्र अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र बताया जा रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *