MP में अचानक सड़कों पर उतरे ट्रक चालक, मुंबई-आगरा हाईवे पर जाम, कई यात्री भी फंसे
भोपाल. हिट एंड रन कानून का विरोध कर रहे ट्रक चालकों ने एक बार फिर सडक पर उतर आए। उन्होंने धार और सीधी जिले में चक्काजाम कर दिया। ट्रक चालक हिट एंड रन कानू को बदलने की मांग कर रहे है। इधर टैक्सी चालकों ने भी 11 से 15 जनवरी तक हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। धार जिल के गुजरी में मुंबई-आगरा नेशनल हाइवे को जाम कर दिया। ट्रक चालक और ड्राइवरों ने बुधवार सुबह बैठक की। इसके बाद चक्काजाम कर दिया। गौरतलब है कि कानून अब तक वापस नहीं लिए जाने के कारण ट्रक ड्राइवरों ने यह चक्काजाम किया है।
ट्रक ड्राइवरों ने अचानक मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। सुबह 11 बजे के बाद हुए अचानक चक्काजाम से नेशनल हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। चारों तरफ रोड ब्लॉक कर दिया गया। इस बीच एंबुलेंस भी फंस गई। दो घंटे से थाना प्रभारी समीर पाटीदार और एसडीओपी मोनिका सिंह चक्काजाम कर रहे ट्रक चालकों को समझाने का प्रयास कर रहे है लेकिन अब तक वाहन चालक अपनी बात पर अडे हुए है। इस दौरान कई यात्री बसें और कारें भी जाम में फंस गई है जिससे कई परिवार जाम में परेशान हो गए है, फिलहाल अभी तक जाम नहीं खुल पाया है।
