हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए प्रदेश भर में मारामारी

ग्वालियर. वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट को लेकर प्रदेश में मारामारी की स्थिति है। निर्माता कंपनियां जहां पहले 7 से 10 दिन में इसकी आपूर्ति कर रही थी वहीं हाई कोर्ट द्वारा दी गई 15 जनवरी की समय सीमा के दबाव के कारण अब इसके लिए 20 दिन तक इंतजार करना पड रहा है। प्रदेश में सड़कों पर दौड रहे सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिर्वाय है। यह प्लेट लगाने से छूटे वाहनों की संख्या करीब 71 लाख है। इनमें से 12 लाख में ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लग सकी है। नंबर प्लेट लगवाने से छूट रहे वाहनों की संख्या काफी ज्यादा है ऐसे में अब परिवहन विभाग हाई कोर्ट से समय सीमा बढाने की मांग कर सकता है।
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने में लोगों ने रूचि कम दिखाई
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने को लेकर लोगों ने भी रूचि कम दिखाई। समय रहते आवेदन भी नहीं किए। अब प्रदेश में चालान के डर और दूसरे प्रदेशों में सख्ती से बचने के लिए बडी संख्या में आवेदन कर रहे है। यह नंबर प्लेट नहीं होने पर 15 जनवरी के बाद पांच सौ रुपये का चालान किया जाएगा। बता दें कि 1 अप्रैल 2019 से पहले के पंजीकृत वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाया जाना है। वर्ष 2014 में इसे बनाने वाली कंपनी का ठेका निरस्त होने के कारण ऐसे वाहनों की संख्या काफी बढ गई जिनमें यह नंबर प्लेट नहीं है। कई सालों तक मामला कानूनी लडाई में भी उलझा रहा। वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की अनिवार्यता में एक महीने की छूट मिली। पहलें यह तिथि 15 दिसंबर 2023 तय की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *