भाजपा नेता के निवास पर चल रहा था जुआं का फड़, 3 फड से दबोचे 40 जुआरियों से मिले 24 लाख 91 हजार रूपये
दतिया. सिविल लाईन थाना के क्षेत्र उन्नाव रोड गंजी हनुमान मंदिर के पास एक मकान में पुलिस ने दविश देकर 40 जुआरियों को दबोचा है। इनके पास से 21 लाख 91 हजार रूपये जब्त किये गये है। नगदी के साथ ही 2-4 पहिया, सात-दो पहिया वाहन और मोबाइल भी जब्त किये है। सिविल लाइन थाने को सूचना मिली थी कि उन्नाव रोग गंजी हनुमान मंदिर के पास एक मकान में जुआ का फड़ संचालित किया हो रहा है। सूचना पर पुलिस की टीम ने भाजपा नेता बृजेन्द्र कमरिया के निवास पर दविश दी।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मकान के चारों ओर घेराबंदी कर गेटों की कुण्डी लगा दी और भारी संख्या में पुलिस बल छत के ऊपर से मकान के अन्दर घुसे। यहां जुआ के तीन फड चल रहे थे पुलिस ने रात 2 बजे तक कार्यवाही करते हुए 40 जुआरियों को दबोचने में कामयाबी मिली। गिरफ्त में आये जुआरी दतिया जिले के साथ-साथ यूपी के झांसी के निवासी है।
गिरफ्त में आये जुआरी
स्वतंत्र यादव निवाड़ी, जयेंद्र परिहार इंदरगढ़, इरशाद खान दतिया, जितेंद्र यादव दतिया, उमाशंकर सविता जोनिया, इंदरगढ़, करी यादव कामद, धर्मेंद्र शर्मा इंदरगढ़, आकाश जाटव दतिया, रामेश्वर रावत डबरा, राय सिंह रावत सुनारी, चांद खान, रवि भोला इंदरगढ़, शेरू बंसल भांडेर, जितेंद्र यादव भांडेर, इंदर सिंह चौबे भांडेर, संजय कोरी दतिया, राम सिंह भदोरिया भांडेर, जितेंद्र राणा इंदरगढ़, हरि सिंह यादव दतिया, कोमल सिंह दांगी दतिया, प्रशांत यादव दतिया, स्वदेश शर्मा बडोनी, बलवीर यादव लरायटा, माखन कुशवाहा इंदरगढ़, पुष्पेंद्र यादव लरायटा, रामलाल कुशवाहा पंडोखर, बृजेंद्र कमरिया दतिया, पंजाब यादव निचरोली, राहुल यादव निवाड़ी, सत्येंद्र सिंह राणा डबरा, नरेंद्र यादव बिडनिया, रामेश्वर यादव लारायटा, राघवेंद्र सिंह जाट गोदन, राजेंद्र पाल होलीपुरा दतिया, राजकुमार यादव भांडेर, संजय यादव निचरोली दतिया, रवि शर्मा बडोनी, चंद्रशेखर जाटव इंदरगढ़, राहुल यादव कामद, सत्येंद्र यादव सलेतरा भांडेर है। इन पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
