कांग्रेस में 2018 के विधानसभा चुनाव में CM चेहरा नहीं थे ज्योतिरादित्य सिंधिया-जीतू पटवारी

भिण्ड- कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने बताया है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा कभी नहीं थे। मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा है कि उस दौरान मैं चुनाव कैम्पेनिंग का हिस्सा थे। कांग्रेस ने सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ा था आज भी कांग्रेस में सामूहिक नेतृत्व है। सिंधिया को कांग्रेेस ने कभी मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं बनाया। जीतू पटवारी विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे 2 दिवसीय प्रवास पर मंगलवार को भिण्ड पहुचे थे।
अयोध्याप में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर उन्होंने कहा, राम मंदिर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बन रहा है। वर्तमान में बीजेपी की केन्द्र सरकार है। इसलिये निर्माण में हिस्सेदारी दिखा रही है। कोर्ट के फैसले को देश के हर वर्ग ने स्वीकार किया है। किसी ने कोई विरोध नहीं किया। देश में सभी धर्मो के पालन की ऑइडियोलॉजी है। इसी का पालन कांग्रेस पार्टी करती आ रही है।
कांग्रेस सरकार में 10 जनपथ से निर्णय होने पर बोले- कल की बात पुरानी
आपने प्रदेश की मोहन यादव सरकार पर सवाल उठाए और दिल्ली से निर्णय होने की बात कही, जब मनमोहन PM थे, तब 10 जनपथ से निर्णय होते थे? इस सवाल के जवाब में पटवारी ने कहा, ‘छोड़ो कल की बातें, कल की बात पुरानी, नए दौर में हम मिलकर लिखेंगे नई कहानी…।’
मनमोहन सरकार में उद्योगपतियों, अब आम जनता से टैक्स वसूला जाता पटवारी ने केंद्र सरकार के लिए कहा, ’10 साल में नए रोजगार भाजपा सरकार नहीं दे पाई है। इस पर BJP क्यों बात नहीं करती। भाजपा भ्रमित करती है। मोदी के दस साल और मनमोहन के दस साल में काफी अंतर है। मनमोहन जी के दस साल में इनकम टैक्स पर सरकार चलती थी, अब GST पर सरकार चल रही है। पहले उद्योगपतियों से टैक्स वसूला जाता था, अब आम जनता से वसूला जा रहा है।’
मोहन यादव BJP के नहीं, हमारे मुख्यमंत्री
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति नरम रवैये के सवाल पर पटवारी ने कहा, ‘वोट किसी के नाम पर मिले, मुख्यमंत्री दूसरा बन गया। न मोहन यादव दुश्मन हैं, न शिवराज, हमारे वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। शिवराज सरकार में जो घोटाले हुए, उसे लेकर आवाज हमेशा उठाते आए हैं। मोहन यादव हमारे मुख्यमंत्री हैं। वे BP के नहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। हम भी प्रदेश के नागरिक हैं। इसीलिए हमारे मुख्यमंत्री से सवाल हम करते रहेंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *