हत्याकाण्ड के आरोपी सब इंस्पेक्टर की कार का फर्जी रजिस्ट्रेशन, इसी कार से किया था अपहरण
ग्वालियर. वर्ष 2015 में गुना जिले में हुआ आत्माराम पारदी हत्याकांड सुर्खियों में रहा है। इस मामले की जांच कर रही सीआईडी ने एक नया खुलासा किया है जिस कार में आत्माराम को ले जाया गया था वह हत्या के मुख्य आरोपी और बर्खास्त एसआई रामवीरसिंह कुशवाह उर्फ दाऊ ने 11 लाख नगद देकर इन्दौर से खरीदी थी। रामवीरसिंह ने गाड़ी का रजिस्ट्रेशन फर्जी दस्तावेज के आधार पर करवाया था।

सीआईडी के आवेदन पर गुना की कोतवाली पुलिस ने 2 जनवरी 2024 को बर्खास्त एसआई रामवीर सिंह समेत तत्कालीन आरटीओ मधुसिंह (वर्तमान में डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर) आरटीओ के बाबू बादाम सिंह राजौरिया के खिलाफ भी धोखाधड़ी का मामला दज किया है।
रामवीर सिंह पिडले वर्ष से फरार चल रहा है। उस पर 30 हजार रूपये का घोषित किया है। आरक्षक से एसआई बना रामवीर सिंह कैसे कुख्यात अपराधी गया, कैसे वह पुलिस को चकमा दे रहा है।
क्या है आत्माराम मर्डर केस?
9 जून 2015- आत्माराम अपने जीजा वीर सिंह और करीब 25 महिलाओं के साथ पार्वती नदी के परघाट गांव पर मौसी मिश्री बाई की अस्थियां विसर्जित करने गया था।
आत्माराम और उसके जीजा वीर सिंह अस्थियां विसर्जित करने पानी में उतरे, तभी धरनावदा थाने की पुलिस पहुंची।
एसआई रामवीर सिंह कुशवाह ने बगैर किसी चेतावनी के आत्माराम और वीर सिंह पर फायर किया।
आत्माराम घायल हुआ, पुलिस ने उसे पानी से निकाला तो उसकी सांसें चल रही थीं।
पुलिस उसे इलाज का कहकर नीली डस्टर कार एमपी 08 सीए 0022 से अपने साथ ले गई। उसके बाद से आत्माराम का पता नहीं चला।
(उस दिन महिलाओं के साथ अस्थियां विसर्जित करने गई सुलोचना के कथन के अनुसार)
हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की, 4 साल बाद हत्या की धारा बढ़ी
ग्वालियर हाईकोर्ट के आदेश पर धरनावदा थाने की पुलिस ने आत्माराम की 2017 में गुमशुदगी दर्ज करते हुए विवेचना शुरू की। मां अप्पी बाई सहित गवाह के बयानों के बावजूद जांच अधिकारियों को हत्या की धारा बढ़ाने में चार साल लग गए। इस दौरान 12 से अधिक विवेचक बदल गए। 2021 में पुलिस ने गुमशुदगी की धारा को हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, हत्या की साजिश रचने, शव को छुपाने सहित एससी-एसटी एक्ट में प्रकरण कायम किया। हाईकोर्ट ने पुलिस की लापरवाही को देखते हुए इस मामले की जांच सीआईडी को ट्रांसफर करने का आदेश दिया।
ग्वालियर में पदस्थ डीएसपी सतीश चतुर्वेदी को इस हाई प्रोफाइल मामले की जांच सौंपी गई। 2020 में प्रदेश में सत्ता बदली, तो इस केस की जांच में तेजी भी आई। रामवीर को कांग्रेस के एक दिग्गज नेता का आशीर्वाद प्राप्त है। इसी वजह से 2018 से 2020 तक इस केस में कोई प्रगति नहीं हुई।
