36 कंपनियों की 5 हजार करोड़ की संपत्ति है कुर्क
ग्वालियर. शहर सहित जिले में 36 चिटफंड कंपनियों की 5 हजार करोड की संपत्तियों को कुर्क कर प्रशासन ने अपने अधिपत्य में लिया था लेकिन निवेशकों ने अब तक उनका रुपया नहीं मिला है। रुपय वापस लेने के लिए आवेदन भी दे चुके है। यदि चिटफंड कंपनियों की संपत्तियों को नीलाम कर दिया जाता है तो निवशकों के रुपए वापस करने के लिए फंड भी आ जाएगा। लोगों का इंतजार भी खत्म होगा जिन्हें अपने पैसे वापस मिलने की उम्मीद है।
दरअसल जिला प्रशासन ने 2011 में चिटफंड कंपनियेां के खिलाफ कार्रवाई की थी। इन कंपनियों के पास बैंकिग का अधिकार नहीं था लेकिन कंपनियों में डेयरी, जमीन सहित अन्य कामों के नाम से रुपए जमा कराए और पॉलिसी भी दी। धन दुगना करने का लालच दिया था। इस लालच में लोगों ने रुपए जमा किए। जब पॉलिसी का समय पूरा हो गया तो रुपए वापस मांगे लेकिन रुपए नहीं मिल सके। इसके बाद निवेशकों ने शिकायत की तो प्रशासन ने कार्रवाई कर एफआईआर दर्ज कराई। निवेशका अपने रुपए के लिए 14 साल से भटक रहे है लेकिन निवेश किया हुए रुपए नहीं मिल पा रहे है।
इनक कंपनियों की संपत्ति है कुर्क
लोक विकास फायनेंस कंपनी, समृद्धि जीवन फूड्स इंडिया लि. गरिमा रियल इस्टेट एंड अलाइड, सक्षम डेयर एंड अलाइड, ग्रीन फिंगर्स एग्रो, रॉयल सन मार्केटिंग एंड इंश्योरेंस सर्विसेज, स्काय लार्क लैंड डवलपर्स, आधुनिक हाउसिंग डेवलपस4, जीवन सुरभि डेयरी, परिवार डेयरी, जेएसवी डेवलपर्स इंडिया, केएमजे डेयवपर्स इंडिया, सन इंडिया रियल स्टेट, मधुर रियल स्टेट, बीपीएन रीयल एस्टेट एंड अलाइड, प्रवचन डेयरी, अनमोल सहारा मार्केटिंग, केसीएल प्राइवेट लिमिटेड, जीएन लैंड डवलपस4, किस फ्यूचर विजन, पीएसीएल इंडिया लि. एमकेडी लैंड डेवलपर्स, कमाल इंडिया, सार्थक इंडिया, आरबीएन लिमिटेड, सांइ प्रसाद फूड्स इंडिया, गालव लीजिंग एंड फायनेंस, जीसीए मार्केटिंग, चंद्रलोक फायनेंस कंपनी, स्टेट सिटीजन सहकारी मर्यादित, मधुर टूरिज्म एंड मर्केंटाइल, मधुर डेयर एंड एलाइट, रॉयल सन मार्केंटिंग सर्विस की संपत्ति कुर्क है।
