झांसी रूट पर रोज चलने वाली मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी कैंसिल, रोकी जाएंगी दिल्ली से आने वाली ट्रेनें

ग्वालियर. हेतमपुर स्टेशन पर तीसरी लाइन के लिए चल रहे यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और आगरा के बीच चलने वाली अप-डाउन पैसेंजर 17 से 19 और मेमू ट्रेन 19 जनवरी को रद्द रहेगी। इसके अलावा नई दिल्ली से आने और जाने वाली कुछ ट्रेनों को ग्वालियर और मुरैना के बीच रोका जाएगा।
स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ी
यात्रियों की सुविधा के लिए भोपाल मंडल से गुजरने वाली तीन जोड़ी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों के चलने की अवधि को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। जिसके अनुसार 02132 जबलपुर-पुणे साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 31 मार्च तक एवं 02131 पुणे-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल 01 अप्रेल तक, 02198 जबलपुर-कोयंबटूर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 29 मार्च तक एवं 02197 कोयंबटूर-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल 01 अप्रेल तक, 02134 जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 29 मार्च तक एवं 02133 बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 30 मार्च तक समय-सारणी के अनुसार चलती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *