बॉर्डर एरिया में घना कोहरा, कैसे घुसपैठ रोक रही BSF

जम्मू कश्मीर. सुबह के 8 बजे, जम्मू के अखनूर में टेम्प्रेचर करीब 5 डिग्री सेल्सियस है। ये भारत-पाकिस्तान का बॉर्डर है। रात भर ड्यूटी करने वाले बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स, यानी बीएसएफ के जवान बैरक में लौट रहे है। बॉर्डर पोस्ट पर उनकी जगह दूसरे जवानों ने ले ली है। कोहरा इतना घटना है कि 3 से 4 मीटर दूर तक देखना भी मुश्किल है। ठंड के मौसम में पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ का खतरा रहता है इसलिए टेक्निकल सर्विलांस की टीम बॉर्डर पर होने वाली हर एक्टिविटी कम्प्यूटर स्क्रीन पर मॉनिटर कर रही है।
ये इलाका जंगल, पहाडियों और नदियों वाला है इसलिए आतंकियों के छिपने और घुसपैठ के लिए ये जगह मुफीद है। अखनूर के खौर में इंटरनेशनल बॉर्डर पर 23 दिसंबर, 2023 को घुसपैठ की कोशिश हुई थी। हालांकि आतंकी घुसपैठ नहीं कर पाए। भारतीय फोर्स के जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *