शहर की हवा में घुला प्रदूषण का जहर, एक्यूआइ 309 के पार पहुंचा

ग्वालियर. शहर की हवा में प्रदूषण की मात्रा अधिक होने से जहरीली बनी हुई है। एयर क्वालिटी इंडेक्स बढकर 309 पर जा पहुंचा है। हालात यह है कि खुली हवा में सांसद लेना मुश्किल हो रहा है। एनजीटी की सख्ती के डेढ माह बाद भी अफसर शहर में खराब हवा को सुधारने की दिशा में एक कदम नहीं उठा सके ना ही कचरे का निष्पादन हो सका ना ही शहर की सडके डस्ट फ्री हो सकीं। शहर में जगह-जगह कचरा जल रहा है तो लेफ्ट टर्न खाली नहीं हो सके। ईंट भट्टे और औद्योगिक क्षेत्रों में लगी चिमनियां धुआं उगल रही है लेकिन नगर निगम के अफसर यह सब चुपचाप होता देख रहे है।
लेफ्ट टर्न पर 50 मीटर पहले मार्किंग कुछ नहीं हो सका
पीडब्ल्यूडी लेफ्ट टर्न फ्री करने के लिए काम करने का दावा कर रहा था, इसके लिए चौराहे से पचास मीटर पहले लेफ्ट टर्न के लिए रोड मार्किंग की बात कही गई थी। कहा गया था कि लेफ्ट टर्न पर अनावश्यक तौर पर खड़े वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी, लेकिन यहां पर भी बुरे हालात हैं। क्योंकि शहर में कोई भी लेफ्ट टर्न खाली नहीं कराया जा सका और ना ही मार्किंग की जा सकी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *