7 से 17 जनवरी तक 30 एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनें रद
रायपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत अनूपपुर स्टेशन में तीसरी लाइन के कनेक्टीविटी के काम के चलते इस मार्ग पर चलने वाली 30 एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनों को सात से 17 जनवरी तक के लिए रद कर दिया गया है। इससे यात्रियों को दस दिनों तक परेशानी होगी। वहीं, आठ जनवरी से 14 जनवरी तक बरौनी से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया कटनी, जबलपुर, नैनपुर, बालाघाट के रास्ते चलेगी जबकि नौ जनवरी से 15 जनवरी तक गोंदिया से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया बालाघाट, नैनपुर, जबलपुर, कटनी के रास्ते चलेगी।
रास्ते में समाप्त और शुरू होगी अंबिकापुर-शहडोल मेमू पैसेंजर
10 जनवरी से 16 जनवरी तक अंबिकापुर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 08750 अंबिकापुर-शहडोल मेमू पैसेंजर स्पेशल अनूपपुर स्टेशन में समाप्त होगी और अनूपपुर-शहडोल के मध्य रद रहेगी। इसी तरह से 10 जनवरी से 16 जनवरी तक शहडोल से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 08749 शहडोल-अंबिकापुर मेमू पैसेंजर स्पेशल अनूपपुर से प्रारंभ होगी और शहडोल-अनूपपुर के मध्य रद रहेगी।
