सूरज से मिली आदित्य की नजरें, इसरो की बड़ी सफलता, 5 माह बाद एल-1 प्वाइंट पर पहुंचा यान

बेंगलुरु. नए साल में इसरो ने इतिहास रच दिया। आदित्य L1 सैटेलाइट हेलौ ऑर्बिट में इंसर्ट सफलतापूर्वक कर दिया गया है। अब देश के पहले सोलर ऑब्जरवेटरी की धरती से दूरी पंद्राह लाख किमी है। आदित्य की यात्रा 2 सितंबर 2023 को शुरू हुई थी, जो आज (शनिवार) को खत्म हुई।
देश पर पहला सूर्य मिशन
Aditya L1 Mission भारत के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि यह भारत का पहला सूर्य मिशन है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने इस मिशन के लिए कड़ी मेहनत की है। आदित्य-एल1 को एल1 कक्षा के चारों ओर की कक्षा में स्थापित करने की प्रक्रिया शनिवार शाम लगभग 4 बजे पूरी की जाएगी।
हमारे सौर मंडल में है 5 लाग्रेंज प्वाइंट
आपको बता दें कि एल1 (लाग्रेंज प्वाइंट) अंतरिक्ष में स्थित वह स्थान है, जहां सूर्य और पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बलसमान होता है। हमारे सोलर सिस्टम में ऐसे कुल 5 लाग्रेंज प्वाइंट हैं। इस स्थान पर अंतरिक्ष यान बगैर किसी ईंधन या कम ईंधन के लिए चक्कर लगा सकता है। एल-1 प्वाइंट के पास की कक्षा में रखे गए सेटेलाइट से सूर्य को बिना किसी छाया के लगातार देखा जा सकेगा। एल-1 का उपयोग करते हुए 4 पेलोड सीधे सूर्य की ओर होंगे। शेष 3 पेलोड एल-1 क्षेत्र का ही अध्ययन करेंगे।
सूरज से मिली आदित्य की नजरें
इसरो नये वर्ष पर इतिहास रच दिया। भारत का आदित्य सैटेलाइट एल-1 प्वाइंट के हैलो ऑर्बिट में इंसर्ट कर दिया गया है। अब भारत के पहले सोलर ऑब्जरवेटरी की धरती से दूरी 15 लाख किलोमीटर है। 2 सितम्बर 2023 को शुरू हुई आदित्य की यात्रा खत्म कर हो चुकी है। 400 करोड़ रूपये का यह मिशन अब भारत सहित पूरी दुनिया के सैटेलाइट्स को सौर तूफानों से बचायेगा।आदित्य की यात्रा 2 सितम्बर 2023 को शुरू हुई थी। 5 माह के बाद 6 जनवरी 2024 की शाम को सैटेलाइट एल-1 प्वाइंट पर पहुंच गया। इस प्वाइंट के चारो ओर मौजूद सोलर हैलो ऑर्बिट में तैनात हो चुका है। हैला ऑबिर्ट में डालने के लिये आदित्य एल-1 सैटेलाइट के थ्रस्टर्स को थोड़ी देनर के लिये ऑन किया गया। इसमें कुल मिलाकर 12 थ्रस्टर्स है।
