डॉ. अरूणाकुमार को जीएमसी के प्रोफेसर पद से 24 घंटे में हटाकर मेडीकल एज्यूकेशन डायरेक्टरेट भेजा

भोपाल. गांधी मेडीकल कॉलेज (GMC) के गायनेकोलॉजी डिपार्टमेंट में एक दिन पहले पदस्थ की गयी डॉ. अरूणाकुमार को 24 घंटे में ही हटा दिया गया है। उनको वापिस मेडीकल एज्यूकेशन डायरेक्टरेट भेजा गया है। डॉ. अरूणाकुमार की GMC में पदस्थापना से नाराज हड़ताल कर रहे हैं 75 जूनियर डॉक्टर शुक्रवार को ड्यूटी पर लौट आये। इनके समर्थन में अन्य विभाग के जूडा ने भी काली पट्टी बांधकर काम किया।

दरअसल, डॉ. अरूणा को जूनियर बाला सरस्वती सुसाइड केस में एचओडी और प्रोफेसर पद से हटा दिया गया था। डा. बाला के परिजन ने उन पर प्रताड़ना के आरोप लगाये थे। कुछ सीनियर डॉक्टर ने भी चिट्ठी लिखकर सीएम से उनकी शिकायत की थी। डॉ. अरूणा कुमार को बुधवार को गायनेकोलॉजी डिपार्टमेंट से प्रोफेसर के रूप में पदस्थापना दी गयी थी। जूडा ने आज दोपहर 2 बजे डॉ. अरूणाकुमार की पदस्थापना के आदेश निरस्त करने का अल्टीमेंटम दिया था। कॉलेज के अलग-अलग 28 डिपार्टमेंट में 450 जूनियर डॉक्टर है।

डॉक्टर अरुणा कुमार पर इस तरह के आरोप लगाए (05-08-2023 के अनुसार)
सीनियर डॉक्टर ने शिकायत में इस तरह के लगाए आरोप
हमीदिया की महिला एवं प्रसूति विभाग में काम करने वाली सीनियर डॉक्टर्स ने लिखा- पूर्व में विभागाध्यक्ष डॉ. अरुणा कुमार के बारे में हकीकत बताना चाहते हैं। मानसिक रूप से इस महिला द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। वह एक डबल पर्सनालिटी की महिला है। उनकी कार्यप्रणाली अत्यधिक तानाशाही पूर्ण विध्वंसकारी व बदला लेने की प्रवृत्ति से परिपूर्ण है। वह खौफ बनाकर सीनियर व जूनियर से निगेटिव तरीकों से एक्जीक्यूट करवाती रही हैं। जब भी विभाग में कोई विपदा आती है, तो पद व पावर का दुरुपयोग कर किसी न किसी को (संकाय सदस्य) सॉफ्ट टारगेट बनाकर बलि चढ़वा देती हैं। अपने विभाग की उपलब्धियों का क्रेडिट स्वयं लेकर हायर अथॉरिटी को प्रस्तुत कर फेवर में कर लेती हैं। अधीनस्थ बाकी फैकल्टी को मैसेज जाता है कि अगर इनके इच्छानुसार कठपुतली न बने तो उस फैकल्टी का करियर खराब कर दिया जाएगा।
