हिट एंड रन कानून को लेकर सरकार और ट्रांसपोर्टरों के बीच सुलह, ट्रक ड्रायवरों से हड़ताल वापिस लेने की अपील
नई दिल्ली हिट एंड रन केस (Hit And Run) के लिये नये कानून को लेकर सरकार और ट्रांसपोर्टरो में सुलह हो गयी है। ट्रांसपोर्ट संगठन ने देशभर के ड्रायवरों से हड़ताल वापिस लेने को कहा है। सरकार की ओर से संगठन को आश्वासन दिया गया है कि फिलहाल कानून को लागू नहीं किया जायेगा और जब भी इसे लागू किया जायेगा तो संगठन से चर्चा की जायेगी। इसके बाद ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने ड्रायवरों से हड़ताल खत्म करने की अपील की है।
दरअसल, मोटर व्हीकल एक्ट (Motor Vehicles Act) के अंतर्गत हिट एंड रन केस के मामलों के लिये नये कानून का विरोध हो रहा है। देशभर में बड़े वाहनों के ड्रायवर हड़ताल पर है और चक्काजाम कर कानूनों का लागू नहीं करने की मांग कर रहे हैं इसको लेकर गृह मंत्रालय में केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला के साथ ट्रांसपोर्ट संगठन की बैठक हुई है। यहां आश्वासन मिलने पर संगठन हड़ताल वापिस लेने के लिये सहमत हो गये हैं।
