जापान एयरपोर्ट पर 2 प्लेनों के बीच हुई टक्कर के बाद लगी भयानक आग, 379 यात्री सुरक्षित बाहर निकाले

नई दिल्ली. जापान के टोक्यों हानेडा हवाई अड्डे के रनवे पर मंगलवार को 2 प्लेनों के बीच टक्कर के बाद विमान में भयानक आग लग गयी। विमान में 379 यात्री सवार थे। सभी यात्रियों और चालक दल को बचा लिया गया है। जापानी न्यूज एजेंसी एनएचके के अनुसार एयरपोर्ट पर लैडिंग के समय 2 प्लेनों में टक्कर के बाद एक विमान रनवे पर ही धू-धू कर जल गया। हवाई अड्डे के एक प्रवक्ता ने कहा है कि घटना के बाद हानेडा ने सभी रनवे बन्द कर दिये हैं। 2 प्लेनों में से एक विमान जापान एयरलाइंस का जबकि दूसरा विमान कोस्ट गार्ड का बताया गया है।
यात्रियों और चालक दल को बचाया
जापानी मीडिया के अनुसार जिस फ़्लाइट में आग लगी है। उसका नम्बर जेएएच526 था और इस फ्लाइट ने होक्कइडो से उड़ान भरी थी। विमान स्थानीय वक्त के अनुसार 16.00 बजे न्यू चिटोस हवाई अड्डे से रवाना हुई थी और 17.40 बजे हानेडा में उतरने वाली थी। एनएचके पर लाइव फुटेज में विमान की खिड़्कियों से आग की लपटें निकलती दिखाई दी। एयरलाइन ने कहा है कि सभी यात्रियों और चालक दल को निकाल लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *