MP के कर्मचारियों ने मांगा 22 जनवरी का अवकाश, CM को लिखी चिट्ठी, प्राण प्रतिष्ठा के दिन सार्वजनिक अवकाश हो घोषित
भोपाल. रामलला 500 वर्ष के बाद अयोध्या में मूल स्थान पर 22 जनवरी को विराजमान हो रहे है। इस मौके पर भारत ही नहीं पूरे विश्व में उत्सव मनाया जायेगा। ऐसे में मध्यप्रदेश के कर्मचारियों ने भी सार्वजनिक अवकाश की मांग की है ताकि वह भी उत्सव में शामिल हो सकें। शासकीय शिक्षक संगठन मध्यप्रदेश ने इस संबंध में सीएम डॉ. मोहन यादव और मुख्य सचिव वीरा राणा को पत्र लिखा है।
संगठन के अध्यक्ष राकेश दुबे एवं कार्यकारी अध्यक्ष उपेन्द्र कौशल ने बताया है कि हिन्दू धर्म के लिये अयोध्या में रामलला सरकार की मंदिर में स्थापनउा एक अलौकिक एवं आस्था से जुडा हुआ मामला है। हर कोई चाहता है कि इस अलौकिक क्षण का वह गवाह बने। इसलिये 22 जनवरी को मध्यप्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया जाये। ताकि किसी तरह की रोकटोक के बगैर सभी परोक्ष रूप से ही इस उत्सव में शामिल हो कर धन्य हो सकें।
