DIG चंबल की पत्नी को ठगा,37 हजार एडवांस लेकर प्लेसमेंट एजेंसी ने मेड भेजी
ग्वालियर. डीआईजी चंबल, कुमार सौरभ की पत्नी मेघा सिन्हा के साथ इंटरनेट पर सर्च कर तलाशी गई हाउस मेड और प्लेसमेंट एजेंसी 37 हजार रुपए की ठगी कर गए है। घटना 31 दिसंबर की शाम से 1 जनवरी 2024 की सुबह 6 बजे के बीच हुई है। डीआईजी की पत्नी को एक हाउस मेड चाहिए थी। उन्होंने इंटरनेट पर सर्च किया तो राधा प्लेसमेंट के ऑनर ने उनसे संपर्क कर गुडिया नाम की मेड से वीडियो कॉलिंग कराकर डील की। इसके बाद उनका एक साथी हाउस मेड को लेकर कंपू पुलिस ऑफिसर मैस लेकर पहुंचा। यहां चार महीने का वेतन, कमीशन 37 हजार एडवांस लेकर मेड को वहां छोड आया। पर अगले दिन सुबह 6 बजे मेड गायब हो गई। इस पर प्लेसमेंट एजेंसी को कॉल किया गया तो उनका कहना था कि हम तो ऐसे ही ठगते है जो करना है कर लेना। डीआईजी की पत्नी ने कंपू थाना में मामले की शिकायत की है। पुलिस ने बिना देर किए धोखाधडी का मामला दर्ज कर लिया है।
