ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल से पेट्रोल-डीजल की किल्लत, फल-सब्जी महंगे

भोपाल. देशभर के ट्रक ड्राइवर हिट एंड रन मामले में केंद्र सरकार के नए कानून के प्रावधानों को लेकर सोमवार से हडताल पर है। इसकी वजह से विभिनन राज्यों में पेट्रोल-डीजल, फल-सब्जी जैसी बेहद जरूरी चीजें नहीं पहुंच रही है, जिसके चलते इन सभी के दाम बढ गए है।


मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत 10 राज्यों से पेट्रोल-डीजन पंप ड्राई होने की खबरें है। यहां लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही है। फल, सब्जी, दूध, कृषि के सामानों की सप्लाई प्रभावित हो रही है। कई जगह प्रशासन ट्रांसपोटर्स से संपर्क कर आपूर्ति बहाल करवाने में लगा है। ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के अध्यक्ष अमृतलाल मदान ने कहा कि अभी ट्रांसपोटर्स ने हड़ताल की घोषणा नहीं की है। इस पर फैसला मंगलवार को दिल्ली में होने वाली बैठक में होगा। अभी ड्राइवर खुद ही गाडियां छोडकर उतर रहे है। दूसरों को भी चलाने नहीं दे रहे है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *