ग्वालियर में 26 पंप पर CNG खत्म, बचा एक से दो दिन पेट्रोल-डीजल
ग्वालिय. शहर में ट्रक-बस चालक की हड़ताल के चलते पेट्रोल और डीजल व सीएनजी गैस पर संकट खडा होता जा रहा है। ग्वालियर में 26 से ज्यारदा सीएनजी पंप पर गैस खत्म हो चुकी है। कई पंप पर एक से दो दिन तक का पेट्रोल-डीजल ही बचा है। जिस कारण पेट्रोल पंप पर वाहन चालकों की सुबह-सुबह ही लाइन लगना शुरू हो गया है साथ ही मंडी में ट्रक नहीं आने से ताजा सब्जियों के दाम दोगुना हो गए है। वहीं पेट्रोल की किल्लत की खबर सुनते ही पेट्रोल पंप पर जुटने लगी वाहनों की भीड, जिसके बाद डीआईजी बोलीं पुलिस की सुरक्षा में लाए जाएंगे पेट्रोल और डीजल से भरे टैंकर।
