BJP विधायक का बेटा हत्या के प्रयास में गिरफ्तार, प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश पर स्कॉर्पियों से एक्टिवा में मारी टककर

ग्वालियर. पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवक से पूछताछ जारी है। फरियादी रविन्द्र यादव एर्फ लालू ने बताया है विघायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने रविवार की रात लगभग 11 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियों से मेरी एक्टिवा में टक्कर मारी है। मेरा 2 वर्षीय भतीजा गाड़ी पर ही बैठा था वह बाल-बाल बचा। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुरानी छावनी पुलिस ने हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर रात को ही दिनेश को गिरफ्तार कर लिया।
रविन्द्र पिछोर के जलालपुरा का रहने वाला इससे पहले भी उसने दिनेश पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *