MP में हाहाकार, 108 से सीधे 160 रुपए लीटर हुआ पेट्रोल

भोपाल. पेट्रोल टैंकर चालकों ने किया स्टेयरिंग लॉक हिट एंड रन के नए कानून के विरोध में ट्रक-टैंकरों के ड्राइवरों की हडताल से मध्य प्रदेश में पेट्रोल को लेकर मारामारी शुरू हो गई है। पेट्रोल की किल्लत के बीच कई पंप संचालकों ने मनमानी कीमतों पर पेट्रोल बेचना शुरू कर दिया है। सोमवार सुबह तक 108 रुपए में बिकने वाला पेट्रोल आज 160 रुपए लीटर बिक रहा है।
मध्य प्रदेश में केंद्र सरकार के हिट एंड रन के नए कानून के विरोध में ट्रांसपोर्टरों की हडताल ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। नए साल का पहला दिन है लोग जश्न के मूड में है लेकिन प्रदेशभर में ट्रक और बसों की हडताल से लोगों की मुश्किलें बढ गई है। स्थिति ये है कि कई शहरों में पेट्रोल पंप खाली हो चुके है। डीजल की किल्लत शुरू हो चुकी है। रविवार देर रात से शुरू हुई बसों और ट्रक ड्राइवरों की इस हडताल के बाद यात्री बसों का इंतजार कर रहे है। इस उम्मीद में है कि कब बस आए और कब वे घर लौटें। हमेशा सवारियों के इंतजार में रहने वाले ऑटो चालक भी सवारियों को नहीं ले जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *