एमपी में बसों और ट्रकों की हड़ताल, ड्राइवरों ने बसस्टैण्ड पर खड़ी की बसें

भोपाल. मध्यप्रदेश में बस ड्रायवर हड़ताल पर चले गये हैं। ज्यादातर जिलों में बसों के पहिये थमे हुए हैं। ग्वालियर, भोपाल, इन्दौर और जबलपुर सहित अन्य शहर के स्टैण्स से बसें नहीं चल रही हैं। अकेले इन्दौर में लगभग 900 बसबें बन्द हैं। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग अपवने निजी वाहनों में पेट्रोल डीजल भरवाने पहुंचे तो पम्पों पर भारी भीड़ लग गयी। बालाघाट में भीड नियंत्रित करने के लिये पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा है।
ड्रायवर हिट एंड दन मामले में नये कानून का विरोध कर रहे हैं। जिसमें 10 साल की सजा और 7 लाख रूपये जुर्माने का प्रावधान है। कई जगह चक्काजाम भी किया है। इसके अलावा ट्रक ड्रायवरों ने भी रात 2 बजे से ट्रक खड़े कर दिये हैं। हड़ताल ट्रांसपोर्टर्स ने नहीं, बल्कि सिर्फ ड्राइवर्स ने की है। अभी इसमें चार्टर्ड और अन्य ड्रायवर्स शामिल नहीं हुए हैं।
भोपाल-कोकता में ड्राइवरों का चक्काजाम, पेट्रोल पंप पर भीड़
राजधानी भोपाल आईएसबीटी और नादरा बस स्टैंड पर बसें खड़ी हुई हैं। दोनों बस स्टैंड पर कई यात्री इधर-उधर भटकते नजर आए। रायसेन रोड कोकता में ड्राइवरों ने ट्रकों को सड़कों पर रोककर चक्का जाम किया। इससे वाहनों की कतार लग गई। भौंरी स्थित पेट्रोल-डीजल की सप्लाई करने वाले ड्राइवर भी हड़ताल में शामिल हो गए। बसों की हड़ताल को देखते हुए लोग अपने वाहनों में पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए पेट्रोल पंपों पर पहुंच रहे हैं, इससे कई पेट्रोल पंप पर भीड़ लग गई।
इंदौर-900 बसें बंद, जाम में फंसी स्कूल बसें, यात्री परेशान
इंदौर के सरवटे बस स्टैंड के इंचार्ज दिनेश पटेल ने बताया कि सरवटे से 425 से ज्यादा बसें, गंगवाल बस स्टैंड से 250 और तीन इमली से संचालित होने वाली 200 से ज्यादा बसों का संचालन आज नहीं हुआ। गंगवाल बस स्टैंड चौराहे पर बैरिकेड्स लगाकर रास्ते बंद कर दिए। कई चौराहों पर जाम लग गया। स्कूल बसें भी जाम में फंस गईं। महू वाले रास्ते पर आर्मी गाड़ी के फंसने की भी सूचना है। चार्टर्ड बसें भी बंद हैं। बसों के बंद होने से पीथमपुर, उज्जैन, सांवेर, महू के अपडाउनर्स भी परेशान हुए। पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गई।

बस ड्राइवरों ने नर्मदापुरम में चक्काजाम कर दिया। इसमें एक एम्बुलेंस भी फंस गई।
बस ड्राइवरों ने नर्मदापुरम में चक्काजाम कर दिया। इसमें एक एम्बुलेंस भी फंस गई।

प्रदेशभर का हाल.. हाई वे जाम, एंबुलेंस फंसी

  • धार – मुंबई-आगरा हाईवे पर चक्काजाम कर दिया है। इससे वाहनों में बैठे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जाम में एक एम्बुलेंस भी फंस गई।
  • खंडवा : ड्राइवरों ने चक्काजाम कर दिया है। आवागमन के साधन नहीं मिलने से यात्री परेशान हो रहे हैं।
  • बैतूल : बस स्टैंड से एक भी बस बाहर नहीं निकली। डंपर चालक भी विरोध में उतर गए हैं।
  • पन्ना : बस-ट्रक ड्राइवरों ने नेशनल हाईवे-39 पन्ना-छतरपुर रोड चक्काजाम कर दिया है। यात्री यहां-वहां भटक रहे हैं। गंजबासौदा बस स्टैंड में दर्जनों बसें खड़ी हुई हैं। यात्रियों की भीड़ लगी है।
  • आलीराजपुर : बस और ट्रकों का संचालन नहीं हो रही है।
  • देवास : बसें स्टैंड पर खड़ी हैं। ट्रकों के नेशनल हाईवे पर खड़े कर देने से इंदौर-देवास मार्ग पर जाम लग गया। इससे अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
  • भिंड : बस-ट्रक ड्राइवरों के साथ बस ऑपरेटर भी हड़ताल में शामिल हो गए हैं।
  • नर्मदापुरम : बस-ट्रक ड्राइवरों ने ओवरब्रिज चौराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को खुलवाया।
  • शाजापुर : बस स्टैंड पर किसी भी यात्री बस को आने नहीं दिया जा रहा है। ड्राइवरों ने तीन स्थानों पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस चक्काजाम न करने की हिदायत दे रही है। आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं। ट्रक ड्राइवर भी हड़ताल पर हैं।
  • दमोह : स्टैंड पर सभी यात्री बसें खड़ी कर दी गई हैं। कई लोग अपने बच्चों के साथ बस स्टैंड पहुंचे। उन्हें यहां आकर पता चला कि बसें नहीं चल रही हैं।
  • सेंधवा : करीब 150 बसों के पहिए थम गए हैं।
  • पीथमपुर : मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक ड्राइवरों अपने ट्रक खड़े कर जाम लगा दिया। महू-नीमच मार्ग को भी जाम किया गया।
बालाघाट में पेट्रोल पंप पर भारी भीड़ लग गई। पुलिस को व्यवस्था संभालनी पड़ी
बालाघाट में पेट्रोल पंप पर भारी भीड़ लग गई। पुलिस को व्यवस्था संभालनी पड़ी
देवास में ट्रकों को नेशनल हाईवे पर खड़ा कर दिया गया। इससे जाम लग गया।
देवास में ट्रकों को नेशनल हाईवे पर खड़ा कर दिया गया। इससे जाम लग गया।

कोई अचानक सामने आ गया तो ड्राइवर की क्या गलती
इंदौर के बस ऑपरेटर पुरुषोत्तम ओझा ने का कहना है कि ड्राइवर गाड़ी गलत नहीं चलाता है, इसलिए उन्हें आरटीओ से लाइसेंस मिला है। अब गाड़ी चलाने के दौरान अचानक कोई मवेशी आ जाए तो उसे उठाकर ले जाने से तो रहे। लाइसेंस में सजा का प्रावधान है तो हम गाड़ी चलाना ही छोड़ देंगे।ड्राइवर मनमोहन शर्मा ने बताया कि कोई गलती से हमारी गाड़ी में घुस गया और मौत हो गई तो ड्राइवर कैसे जिम्मेदार है। वह 10 लाख रुपए कहां से देगा और क्यों वह 7 साल की सजा भुगतेगा। इससे बेहतर तो गाड़ी नहीं चलाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *