जापान में भूकंप के 21 झटकों से मची भंयकर तबाही, अंधेर में डूबे 34000 घर

टोक्यो. जापान में सोमवार को 90े मिनट के भीतर रिक्टर स्केल पर 4.0 या उससे ज्यादा तीव्रता वाले भूकंप के 21 झटके महसूस किये गये। एक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर7.6 मापी गयी है। समुद्र में ऊंची लहरें उठने के बाद देश के उत्तर-पश्चिमी तटीय इलाके में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गयी है और लोगों को यहां से बाहर निकाला जा रहा है। जापान के मौसम विभाग के इशिकावा प्रांत के नोटो शहर में एक बड़ी सुनामी की चेतावनी जारी है। जिसमें लगभग 5 मीटर ऊंची लहरें उठने की संभावना जताई गयी है।
मैप से समझिए भूकंप कहां आया

कैसे तय होता है कि ये सुनामी है या नहीं
जापान के ‘सुनामी वॉर्निंग सिस्टम’ के मुताबिक- अगर भूकंप के बाद सुनामी की एडवाइजरी या अलर्ट जारी होता है और इसके बाद समंदर में 1 मीटर ऊंची लहरें उठती हैं तो इसे सुनामी कैटेगरी में रखा जाता है। इनकी ऊंचाई बाद में 3 से 5 मीटर हो सकती है। अगर 5 मीटर तक लहरें उठती हैं तो इसे ‘मेजर सुनामी’ कैटेगरी में रखा जाता है। ल्गातार भूंकप की वजह से सड़कों गतिविधियों के बाद 34 हजार घटरों में बिजली की आपूर्ति बंद हो गयी है। मध्य जापना में कई प्रमुख राजमार्ग बन्द करने पड़े हैं। क्योंकि भूकंप के कारण सड़कों में बड़ी दरारे पड़ गयी है। फुकुई प्रांरत् (फुकुई प्रीफेक्चर जापान के होंशू द्वीप का हिस्सा हैं। में फायर डिपार्टमेंट और स्थानीय सरकार के अनुसार, कम से कम 5 लोग जख्मी हुए हैं। सभी को मामूली चोटें आयी है। रूस की समाचार एजेंसी ताश के अनुसार जापान के करीब स्थित देश के पश्चिमी तट के कुछ हिस्से सुनामी के खतरे में है और स्थानीय आबादी को बाहर निकाला जा रहा है।
भूकंप की तस्वीरें…








