पदोन्नत हुए सूबेदार एवं उप निरीक्षकों हुई स्टार सेरेमनी
04 सूबेदार तथा 13 उप निरीक्षक को कलेक्टर एवं एसपी ग्वालियर ने लगाए स्टार
ग्वालियर पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर सभागार में पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश से पदोन्नत हुए सूबेदार एवं उप निरीक्षकों के लिये स्टार सेरेमनी का आयोजन किया गया। स्टार सेरेमनी में कलेक्टर ग्वालियर अक्षयकुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ग्वालियर राजेश सिंह चंदेल, एएसपी ऋषिकेश मीणा ने ग्वालियर जिले मेंु पदस्थ 04 सूबेदार एवं 13 उप निरीक्षकों को निरीक्षक के स्टार लगाये गये।
स्टार सेरेमनी में सूबेदार हिमाशु तिवारी, रूमा नाज़, अजय प्रताप सिंह, धनन्जय शर्मा को स्टार लगाकर रक्षित निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया। इसके साथ ही उप निरीक्षक दिलीप समाधिया, रघुवीर मीणा, अनुपम मिश्रा, योगेश वरैया, पप्पू यादव, कुलदीप वर्गे, गीता भदौरिया, सुरूचि शिवहरे, त्रिवेणी राजावत, कृष्णा गर्ग, साधना कुषवाह एवं हेमलता को निरीक्षक पद का स्टार लगाकर पदोन्नत किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं एसपी ग्वालियर ने सभी अधिकारियों को पदोन्नति की बधाई देते हुए नवीन पदस्थापना के लिये शुभकामनाएं दी।
