हिट एण्ड रन के नये कानून के विरोध में ट्रक ड्राइवरों ने NH- 44 पर किया चक्काजाम
ग्वालियर. देश में हिट एंड रन कानून के विरोध में ट्रांसपोर्टर और ट्रक ड्रायवर हड़ताल पर गये हैं। रविवार को उनकी हड़ताल का असर डबरा में भी दिखाई दिया है। शहर के बायपास कर्रा नहर की पुलिया के पास एनएच44 ट्रक ड्राइवरों चक्काजाम कर दिया है। इस वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग बन्द हो गया।
इस बीच हाईवे पर लम्बा जाम लग गया और सूचना मिलने पर थाना प्रभारी यशवंत गोयल घटनास्थल पर पहुंचे। चक्काजाम कर रहे ड्राइवरों को समझाया, उनसे चर्चा कर चक्काजाम खुलवाया। इस बीच लगभग 2 घंटे तक यात्री परेशान रहे। देश भर में परिवहन संघ नये कानून के खिलाफ अपना विरोध जता रहे हैं। उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी को एक याचिका सौंपकर कानून वापिस लेने की मांग की है।
यह है कानून
भारतीय न्याय संहिता 2023 में हुए संशोधन के बाद हिट एंड रन के मामलों में दोषी ड्राइवर पर 10 लाख रुपए तक का जुर्माना और 7 साल तक कैद का प्रावधान है।ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (AIMTC) ने हिट एंड रन कानून को सख्त बनाने का विरोध किया है। संगठन ने चक्काजाम का आह्वान किया। इसके बाद से देशभर में हड़ताल शुरू हो गई है।
