72 घंटे बारिश बरपाएगी कहर, 19 जिलों में अलर्ट जारी

ग्वालियर. नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवाओं का रूख बदल गया है। हवाओं का रूख बदलने के साथ ही मध्यप्रदेश का मौसम बिगड़ना शुरू हो गया है और आने वाले कुछ घंटों में ही प्रदेश में बेमौसम बारिश का सिलसिला शुरु हो सकता है। मौसम विभाग की मानें तो नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग समेत प्रदेश के कई शहरों में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना है।
वेस्टर्न डिस्टरबेंस इन जिलों में कराएगी बारिश
मौसम विभाग की मानें तो नया पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान पर सक्रिय है। इसके प्रभाव से वातावरण में नमी आ रही है, जिससे शनिवार शाम से बादल छाने की संभावना है और रविवार को भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा सहित आसपास के कई शहरों में बारिश हो सकती है। बेमौसम बारिश का सिलसिला इस बार लंबा चल सकता है और 2 जनवरी के बाद ही राहत की उम्मीद है।
इन जिलों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने शनिवार को अगले 24 घंटे का जो बुलेटिन जारी किया है उसके मुताबिक ग्वालियर, दतिया और छतरपुर जिलों में कोल्ड डे होगा। वहीं ग्वालियर, चंबल संभागों के साथ ही रीवा, सतना, भोपाल, मऊगंज, सीहोर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में घना कोहरे छा सकता है जिसके कारण इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *