सबसे बड़े बजट वाला विभाग प्रहलाद पटेल और कैलाश विजयवर्गीय को दिया
भोपाल. मध्य प्रदेश में मोहन यादव सरकार ने कैबिनेट विस्तार के पांचवें दिन मंत्रियों को विभाग बांटे। सरकार के टॉप-5 चेहरों को बडे बजट वाले विभाग मिले है। सरकार का कुल बजट 3 लाख 14 हजार करोड रुपए के लगभग है। इन पांच मंत्रियों को जो विभाग सौंपे गए है उनका कुल बजट करीब 1 लाख करोड रुपए का है।
सबसे ज्यादा 28 हजार करोड रुपए के बजट वाले पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेदारी प्रहलाद पटेल को सौंपी गई है। वहीं 13 हजार करोड रुपए के बजट वाले नगरीय प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी कैलाश विजयवर्गीय को दी गई है। इंदौर के मेयर रहे कैलाश को 20 साल बाद फिर यह विभाग मिला है।
