विभागों का बंटवारा मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है इसका निर्णय उनको ही करना है- प्रद्युम्न सिंह तोमर

गोल गप्पे खाते हुए कैबिनेट मिनिस्टर प्रद्युम्न सिंह तोमर - Dainik Bhaskarग्वालियर. मंत्रियों के विभागों के बंटवारे पर सभी की नजर है 25 दिसम्बर की शपथ होने के बाद 6 दिन बीत गये है। लेकिन मंत्रियों के विभागों का बंटवारा नहीं होने की वजह से जब उपनगर में नागरिकों के बीच भ्रमण कर कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर से इस संबंध में बात की गयी उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है इसका निर्णय उनको ही करना है। विभागों के बंटवारे से अधिक जरूरी काम भी मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में है। इसलिये निर्णय वहीं करेंगे।
प्रद्युम्न सिंह तोमर ने राममंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कहा है कि लम्बे समय से इसके लिये जिन लोगों ने संघर्ष किया आज मैं उन सभी को प्रमाण करता हूं। देश में भव्य राम मंदिर अयोध्या में बनकर तैयार है यह हमारे गर्व का मौका है। कांग्रेस के मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में न पहुंचने को लेकर निशाना साधते हुए कहा है कि यदि कांग्रेस भगवान राम को नहीं मानती है तो वह उनका निर्णय है।

ग्वालियर में सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट के मिनिस्टर और सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा बनने वाले प्रद्युम्न सिंह तोमर एक बार फिर अपने अलग अंदाज में नजर आए हैं। शुक्रवार को ग्वालियर पहुंचे कैबिनेट मिनिस्टर तोमर सबसे पहले सिविल हॉस्पिटल हजीरा पहुंचे और यहां झाडू लगाकर साफ-सफाई की। इसके बाद वह क्षेत्र की जनता से मुलाकात करते नजर आए। कभी किसी के पास बैठे तो कभी किसी का हालचाल जाना। आखिर में वह सड़क पर खड़े होकर पानी पुड़ी (गोल गप्पे) का आनंद लेते भी नजर आए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने विभाग बंटवारे को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है सबको योग्यता के अनुसार विभाग मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *