रामलला की मूर्तियां की गई फायनल, गर्भगृह में विराजेगी, प्रांगण में विराजमान ‘‘अचल मूर्ति’’

अयोध्या. राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठित करने के लिये 3 मूर्तियों का निर्माण कराया गया था। इनमें से 2 मूर्तियों को फायनल किया गया है। इनमें से एक गर्भ गृह में स्थापित होगी और दूसरी को राम मंदिर परिसर में कहीं और प्रतिस्थापित किया जायेगा। जिस प्रतिमा की गर्भ गृह में प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। उस ेचल या उत्सव नाम दिया गया है। इसकी स्थापना को लेकर सिर्फ आधिकारिक घोषणा होनी शेष है।
वहीं दूसरी प्रतिमा जिसे मंदिर प्रांगण में स्थापित किया जायेगा उसे ‘‘अचल भूर्ति’’ नाम से जानी जायेगी। राम मंदिर के ट्रस्टी युगपुरूष परमानंद ने एक समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा है कि तीनों मूर्तिकारों का परिश्रम, चिंतन लाजवाब है। तीनों मूर्तियां शानदार बनी है। इनमें से 2 का चयन हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रामलला की पहली मूर्ति गणेश भट्ट ने तैयार की है। दूसरी सत्यनारायण पांडे ने और तीसरी प्रतिमा अरूण योगीराज ने बनाई है।
मंदिर में साथ रखी जायेगी नई और पुरानी प्रतिमायें
आपको मन में सवाल उठ रहा होगा कि राममंदिर में नयी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी तो उस पुरानी प्रतिमा का क्या होगा। जिसकी वर्तमान में पूजा हो रही है? तो आपकी जानकारी के लिये आपको बता दें कि राम मंदिर के गर्भगृह में 2 मूर्तियां रखी जायेगी। नयी के साथ पुरानी मूर्ति भी यही स्थापित होगी। चूंकि पुरानी मूर्ति आकार में छोटी है। इसलिये वह भक्तों को दूर से दिखाई नहीं देगी। वहीं, नयी मूर्ति भी रामलला के बाल रूप की ही बनी है। लेकिन इसका आकार बड़ा है जो दूर से दिखाई देगी। आपको बता दें कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का पहला तल लगभग बनकर तैयार हो चुका है। रामलला को 22 जनवरी 2024 को मंदिर के गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठित किया जायेगा। श्री राम जन्मभूति तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस कार्यक्रम में पीएम नरेन्द्र मोदी मुख्य यजमान के तौर पर आमंत्रित किया है। रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने विशेष बातचीत में बताया कि प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान सिर्फ 22 जनवरी का ही नहीं बल्कि सप्ताह भर चलेगा। इसकी शुरूआत 16 जनवरी से ही हो जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *