वैसे मंत्रियों को विभाग आवंटन की प्रारंभिक तैयारी पहले ही की जा चुकी थी

भोपाल. मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने शुक्रवार को नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करके मंत्रियों को विभाग आवंटन पर भी चर्चा की। माना जा रहा है कि पार्टी हाईकमान से कुछ सुझाव के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव की ओर से विभागों के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई है और अब एक-दो दिन में मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए जाएंगे। वैसे, मंत्रियों को विभाग आवंटन की प्रारंभिक तैयारी पहले ही की जा चुकी थी।
गुरुवार को दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद के साथ आधे घंटे बैठक की थी। उनसे विभाग आवंटन पर चर्चा की। वह मंत्रियों से उनकी रुचि पहले ही पूछ चुके थे। कुछ मंत्रियों के साथ अलग से चर्चा भी हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *