डीआईजी ने एसपी ऑफिस व पुलिस लाईन का किया वार्षिक निरीक्षण,
ग्वालियर उप पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज श्रीमती कृष्णावेणी देशावत द्वारा ग्वालियर जिले के वार्षिक निरीक्षण के दौरान शुक्रवार की सुबह एसपी कार्यालय ग्वालियर का निरीक्षण किया गया। इस अवसर एसपी राजेश सिंह चंदेल पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।
एसपी कार्यालय की ओएम शाखा में जिले के अपराधों के रिकॉर्ड के संधारण को देखा तथा अपराधों का नियमित इन्द्राज करने के निर्देश दिये। उसके बाद डीआईजी ग्वालियर रेंज द्वारा अवकाश शाखा, आंकिक स्थापना शाखा का भ्रमण किया। उनके द्वारा स्थापना शाखा में जाकर लंबित अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों के संबध में जानकारी प्राप्त की और लंबित प्रकरणों की शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये। तत्पश्चात सेवा पुस्तिका शाखा में पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों के सेवा अभिलेख को देखा और समयसीमा में आदेषों का इन्द्राज करने के निर्देश दिये। आर्म्स शाखा तथा स्टेनो प्रथम शाखा का भी निरीक्षण किया और रिकॉर्ड का उचित संधारण करने के के साथ ही लंबित पत्रों का समय सीमा में निकाल करने के निर्देश दिये साथ ही पेंशन प्रकरणों एवं लंबित कण्डिकाओं का 7 दिवस के अन्दर निकाल के निर्देश भी डीआईजी ग्वालियर ने संबंधित को दिये। निरीक्षण के अवसर पर एएसपी अमृत मीना, (देहात) निरंजन शर्मा अलावा पुलिस के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
उन्होने क्वाटर गार्ड पर हथियारों का निरीक्षण किया और उनकी साफ सफाई को देखा। उन्होंने पुलिस लाइन की एमटी शाखा में पहुंचकर शासकीय वाहनों व टूल किट का भी जायजा लिया। उन्होने निरीक्षण के दौरान वाहनों से संबंधित जानकारी पुलिस अधिकारियों व शाखा प्रभारी से ली, साथ ही उनको सभी शासकीय वाहनों में बलवा ड्रिल की सामग्री रखने हेतु निर्देषित किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस केंटीन, मालखाना, जिम तथा लायब्रेरी का भी निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा “धृति” योजना के अंतर्गत पुलिस परिवार की महिलाएं/बच्चियों द्वारा तैयार किए गए समान को भी देखा।
