कड़कड़ाती और गलन वाली सर्दी से हो रहे हार्ट अटैक
ग्वालियर. अब गलन और हाड़ कपा देने वाली ठंड का दौर शुरू हो चुका है। रात में पारा 7 से 10 डिग्री के बीच चल रहा है। अब कोहरा और धूप न निकलने से एक दिन पूर्व तक दिन का तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। शुक्रवार की दोपहर 12 बजे तक पारा सिर्फ 13.2 डिग्री सेल्सियस ही रहा है।
मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी दिन का तापमान 17 से 18 डिग्री के आसपास रहने वाला है। जबकि गुरूवार-शुक्रवार दरमियानी रात न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते ठंडी हवाओं ने मैदानी इलाकों में कड़कड़ाती ठंड का अहसास कराया है।
हार्ट अटेक और ब्रेन अटेक के बढ़ रहे हैं केस
लगातार ठण्ड का सितम अब दिसम्बर में लोगों की अग्नि परीक्षा ले रहा है। ऐसे में लोग जो किसी न किसी बीमारी से पीडि़त है। जैसे हाई बीपी, हार्ट, ब्रन व शुगर की बीमारी से परेशान है उनके लिये यह सर्दी और खतरनाक है। ऐसी सर्दी में डॉक्टर भी सलाह दे रहे है कि सावधान रहें। बिना गर्म कपड़े पहने जरा भी नहीं निकले। बिस्तर से सीधे उठाकर बाहर न जाये। इस सर्दी में बुजुर्ग बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। इस हाड़ कपा देने वाली सर्दी व शीत लहर के बीच हेमाश गर्म कपड़े पहन करें रहे अधिक तला खाना न खाते हुए हेल्थी फूड का सेवन करें। गर्म
