Gwalior नगर निगम की आर्थिक स्थिति खस्ता

ग्वालियर. नगर निगम की खराब वित्तीय हालत को देखते हुए महापौर डा. शोभा सिकरवार ने सरकारी वाहन लौटा दिया। गुरुवार की शाम को नगर निगम परिषद की बैठक में शामिल होने के बाद लौटते समय उन्होंने जल विहार स्थित परिषद भवन के बाहर ही सरकारी गाड़ी की चाबी कार्यशाला प्रभारी श्रीकांत कांटे को सौंप दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि निगम की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है।
कर्मचारियों को समय से वेतन नहीं मिल पा रहा है। पानी के टैंकर और जेसीबी से जैसे वाहनों के लिए डीजल नहीं है। ऐसे में वे खर्चों में कटौती के लिए सरकारी वाहन के बजाय अपने निजी वाहन का उपयोग करेंगी। आचार संहिता लगने के बाद से नगर निगम की वित्तीय स्थिति खराब है। यही कारण है कि नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह ने निगम के सभी विभागों को खर्चों में कटौती करने के निर्देश दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *