CM मोहन यादव दिल्ली रवाना, मंत्रियों को विभाग बंटवारे पर होगी चर्चा

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार रात को दिल्ली रवाना हो गए। रात करीब सवा 9 बजे उन्होंने प्राइवेट विमान से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। बताया जा रहा है कि मंत्रियों को विभाग बंटवारे को लेकर दिल्ली में उनकी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से फाइनल चर्चा हो सकती है।
वह वहां भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से भेंट करेंगे। उनसे मंत्रियों के विभागों को लेकर चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि लौटने के एक-दो दिन बाद मंत्रियों को विभाग आवंटित किए जा सकते हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री डा. यादव शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर सकते हैं। समझा जा रहा है कि मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने मंत्रियों के विभागों को लेकर प्रदेश में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *