नरेंद्र सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
ग्वालियर. ग्वालियर के जिला एवं सत्र न्यायालय की एमपीएमएलए कोर्ट ने भिंड के भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है, उनके खिलाफ भिण्ड के देहात थाने में एक दलित व्यक्ति बाबूराम जामौर को अवैध निरोध में रखकर मारपीट करने और उसका जातिगत अपमान करने का मुकदमा दर्ज है। इसमें गोहद के वर्तमान में कांग्रेस विधायक केशव देसाई सहित 4 लोग आरोपी बनाए गए थे। इसमें रामलखन नामक व्यक्ति की सुनवाई के दौरान मौत हो चुकी है। एमपी एमएलए कोर्ट ने ग्वालियर और भिंड एसपी को निर्देशित किया है कि अगली सुनवाई में नरेंद्र सिंह को आवश्यक रूप से कोर्ट में उपस्थित रखें। अगर किसी कारण से उपस्थित नहीं रख पाते है तो तामिल की विशेष जानकारी के साथ कोर्ट में उपस्थित रहेंगे।
